नवादा : नगर के वीआईपी कॉलोनी स्थित मजार के पास नए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। निर्माण कार्य को लेकर स्कूल प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे और चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। नए स्कूल भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट