– लोमष ऋषि के प्रांगण में भव्य गोवर्धन मंदिर का होगा निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
नवादा : जिले में दीपावली की लौ धीमी हुई नहीं कि जगह जगह कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन का जो सिलसिला आरंभ हुआ वह अनवरत जारी है तथा आगे भी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में जिले के रजौली पूर्वी पंचायत की लोमष ऋषि के प्रांगण में धमनी पंचायत की पूर्व मुखिया स्व. जयराम प्रसाद की स्मृति में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय एवं बाहरी क्षेत्रों से आए दर्जनों पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रजौली पूर्वी पंचायत मुखिया संजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव,सचिव अरविंद यादव,उप सचिव दिलीप कुमार शिक्षक कर रहे थे। करणपुर निवासी साधु यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज के पहलवान हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में बजवातरी के मनीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे पुरस्कार के विजेता काजिकटाय के संटू कुमार एवं तीसरे स्थान पर सतगिर निवासी गोलू यादव को पुरस्कृत किया गया।
इस वर्ष पहली बार बाल पहलवानों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छतनी के बाल पहलवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने लोमष ऋषि के प्रांगण में भव्य गोवर्धन मंदिर निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी।
मुखिया संजय यादव ने मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये तथा रजौली नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ परमेश्वर दयाल ने कई बिंदुओं पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।वहीं सक्रिय कार्यकर्ता सचिन कुमार उर्फ सोनू,बिट्टू कुमार,रितेश कुमार,पंकज कुमार,रौशन कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट