By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सोनिया ने नीतीश पर अपनी ‘किताब’ में क्या कहा कि भड़क गई JDU?

Amit Dubey
Last updated: November 11, 2026 12:19 pm
By Amit Dubey 2 Views
Share
4 Min Read
सोनिया, नीतीश, आत्मकथा, किताब, भड़की, JDU, INDIA, गठबंधन
SHARE

सोनिया गांधी की हाल में प्रकाशित आत्मकथा में बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर की गई तल्ख टिप्पणी के बाद जदयू कांग्रेस और उसकी नेता पर हमलावर है। सोनिया ने अपनी किताब में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन में शामिल होने और फिर इसे छोड़ने को लेकर कहा है कि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से बाहर निकलने का मौका खोज रहे थे और वह उस समय भाजपा के नियंत्रण में थे। अब सोनिया की इस टिप्पणी पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के नेता पहले यह बताएं कि आखिर नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी थी?

- Advertisement -

दरअसल, सोनिया ने किताब में लिखा है कि कैसे नीतीश कुमार ने शुरुआत में विपक्ष को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाई। लेकिन जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ कर एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ सरकार बना ली। सोनिया गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को विपक्षी एकता के टूटने और चुनाव से पहले विपक्षी खेमे को हुए बड़े नुकसान के संदर्भ में दर्ज किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। उनका मानना था कि नीतीश के साथ रहने से देश की राजनीतिक स्थिति अलग होती। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने सख्त लहजे में कहा था कि भगवान का शुक्र है कि नीतीश समय रहते चले गए, क्योंकि उन्हें वहीं जाना था और वे लगातार गठबंधन से बाहर निकलने के रास्ते तलाश रहे थे। सोनिया ने लिखा कि महज एक छोटी सी वजह के कारण नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को छोड़कर चले गए। वे बाहर निकलने का मौका खोज रहे थे और वे तब BJP के पूर्ण नियंत्रण में थे।

संजय झा ने सोनिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आज फितरत हो गई है कि ‘बिलो द बेल्ट’ जाकर दूसरे दल के नेताओं पर जुबानी हमला बोलना। लेकिन सोनिया गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं को ये जवाब देना चाहिए कि आखिरकार नीतीश जी इंडिया गठबंधन से बाहर क्यों हुए? आज जो बोल रहे हैं नीतीश जी के बारे में वो इस बात का जवाब दें कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक कहां और किनकी पहल पर हुई थी? अलग-अलग राज्यों में किसकी पहल से इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी? इसके बावजूद आखिर किस वजह से नीतीश जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ दिया? सोनिया गांधी को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन बनाया था। अब कांग्रेस को बताना चाहिए था कि किस कारण से नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन छोड़ा? विपक्ष का तब कोई इंडिया गठबंधन नहीं था। बल्कि उस समय ये विपक्षियों के लिए महज एक परिवार का गठबंधन था। इसीलिए नीतीश कुमार उसे छोड़कर के गए।

TAGGED: india, JDU, आत्मकथा, किताब, गठबंधन, नीतीश, भड़की, सोनिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत, खेसारी, बेटी, शादी, न्योता,वीडियो, कॉल
’25 के आबो…’ अनंत ने खेसारी को दिया बेटी की शादी में आने का न्योता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
अपराध नियंत्रण को ले एसपी सख्त, थानेदारों को लंबित कांड जल्द निबटाने का निर्देश
बिहारी समाज
गैंगरेप, पीड़िता, छत, नीचे फेंका, धमकी, बेगूसराय
4 माह पहले गैंगरेप, अब दरिंदों ने पीड़िता को छत से नीचे फेंका
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बुधवार को नेमदारगंज बाजार में बंद रहेंगी दुकानें, मिठाई कारोबारी को गोली मारने का विरोध
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत, खेसारी, बेटी, शादी, न्योता,वीडियो, कॉल
’25 के आबो…’ अनंत ने खेसारी को दिया बेटी की शादी में आने का न्योता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
अपराध नियंत्रण को ले एसपी सख्त, थानेदारों को लंबित कांड जल्द निबटाने का निर्देश
बिहारी समाज
गैंगरेप, पीड़िता, छत, नीचे फेंका, धमकी, बेगूसराय
4 माह पहले गैंगरेप, अब दरिंदों ने पीड़िता को छत से नीचे फेंका
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बुधवार को नेमदारगंज बाजार में बंद रहेंगी दुकानें, मिठाई कारोबारी को गोली मारने का विरोध
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अनंत, खेसारी, बेटी, शादी, न्योता,वीडियो, कॉल
देश-विदेश

’25 के आबो…’ अनंत ने खेसारी को दिया बेटी की शादी में आने का न्योता

जदयू से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक नया वीडियो सामने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अपराध नियंत्रण को ले एसपी सख्त, थानेदारों को लंबित कांड जल्द निबटाने का निर्देश

नवादा : जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और लंबित आपराधिक…

By Swatva
गैंगरेप, पीड़िता, छत, नीचे फेंका, धमकी, बेगूसराय
अपराध

4 माह पहले गैंगरेप, अब दरिंदों ने पीड़िता को छत से नीचे फेंका

बेगूसराय के चकिया में चार महीने पहले गैंगरेप की शिकार हुई एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बुधवार को नेमदारगंज बाजार में बंद रहेंगी दुकानें, मिठाई कारोबारी को गोली मारने का विरोध

नवादा : जिले के नेमदारगंज बाजार में मिठाई कारोबारी विकास कुमार उर्फ उत्तम…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?