नवादा : जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र पांचू तालाब वार्ड संख्या-08 के निवासी विकास मित्र दिलीप कुमार दास, वार्ड संख्या-06 में बीएलओ के पद पर पदस्थापित का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, समाज और परिचितों के बीच शोक एवं दुख का माहौल है।
दिलीप कुमार दास वार्ड संख्या-06 में बीएलओ के रूप में पदस्थापित थे। वे अपने सामाजिक एवं विभागीय दायित्वों से जुड़े हुए थे। उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना परिवार के साथ-साथ समाज और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। बता दें इसके एक सप्ताह पूर्व सदर प्रखंड ननौरा के विकास मित्र की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। इस प्रकार एक सप्ताह के अंदर दो विकास मित्रों की मौत से विकास मित्रों में हड़कंप मचा हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट