By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बाबा बागेश्वर के सामने जमीन पर बैठ शिक्षा मंत्री ने ललकारा, देखते हैं कौन रोकेगा?

Amit Dubey
Last updated: November 10, 2026 1:38 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
शिक्षा मंत्री, बाबा बागेश्वर, जमीन, तस्वीर, बैठे, विपक्ष, ललकार
SHARE

बाबा बागेश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगामी बिहार दौरे को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि देखते हैं कि बिहार आने से कौन रोकता है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बीते दिन मध्य प्रदेश के खजुराहो में बाबा बागेश्वर से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया। अब इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं जिसमें वे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री की इस तस्वीर के सामने आते ही विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस ने तीखा हमला बोला और कहा कि मंत्री जी को यह बताना चाहिए कि वे बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या काम कर रहे हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री अपने मूल काम को छोड़कर सैर सपाटे और विवादित लोगों की शरण में जाकर उकसावे वाले बयान दे रहे हैं।

- Advertisement -

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अपने ‘टेढ़े’ बयान पर विवादों में आए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं। 13 से 16 दिसंबर के बीच उनका चार दिवसीय बक्सर दौरा प्रस्तावित है जहां वे बक्सर के नई बाजार स्थित सीताराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम में तीन दिनों तक प्रवचन करेंगे और चौथे दिन ‘दिव्य दरबार’ लगायेंगे। इसबीच राजद और कांग्रेस ने कहा कि बाबा बागेश्वर पहले भी बिहार आ चुके हैं और उनका कोई विरोध नहीं कर रहा। लेकिन मंत्री जानबूझकर माहौल बिगाड़ने और बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता असित तिवारी ने आरोप लगाया कि बाबा बागेश्वर अक्सर देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाते हैं और शिक्षा मंत्री खुद लोगों को उकसा रहे हैं कि वे बाबा का विरोध करें ताकि इस पर ओछी राजनीति चमकाई जा सके।

इसबीच धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कड़े तेवर दिखाए और कहा कि बाबा बागेश्वर को बिहार की धरती पर कदम रखने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने विरोध करने वाले नेताओं को अल्पज्ञानी करार दिया। मंत्री ने याद दिलाया कि जब बाबा बागेश्वर पहली बार बिहार आए थे, तब सूबे में बीजेपी की सरकार नहीं थी। लेकिन अब राज्य में सनातन का सम्मान करने वाली बीजेपी-एनडीए की मजबूत सरकार है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता विरोधियों को कड़ा जवाब देगी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने शिक्षा मंत्री को घेरते हुए कहा कि मंत्री जी बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जगह जानबूझकर माहौल बिगाड़ने और बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

TAGGED: जमीन, तस्वीर, बाबा बागेश्वर, बैठे, ललकार, विपक्ष, शिक्षा मंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिहारी समाज
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी
दुर्घटना बिहारी समाज
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
अनंत, बेटी, शादी, मेहमान, लिस्ट, कॉपी
मेहमानों की लिस्ट पर बोले अनंत सिंह, इसके लिए तो कॉपी देखनी होगी…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिहारी समाज
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी
दुर्घटना बिहारी समाज
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
अनंत, बेटी, शादी, मेहमान, लिस्ट, कॉपी
मेहमानों की लिस्ट पर बोले अनंत सिंह, इसके लिए तो कॉपी देखनी होगी…
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नवादा : जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र पांचू तालाब वार्ड संख्या-08 के निवासी…

By Swatva
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
दुर्घटना

भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में आज मंगलवार को भैया दूज और छठ…

By Amit Dubey
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
देश-विदेश

सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड

मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी आज सहयोग शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में…

By Amit Dubey
अनंत, बेटी, शादी, मेहमान, लिस्ट, कॉपी
देश-विदेश

मेहमानों की लिस्ट पर बोले अनंत सिंह, इसके लिए तो कॉपी देखनी होगी…

जदयू से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?