By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

छठ पर सम्राट सरकार की सौगात, आज से पटना मे गंगा वाटर मेट्रो शुरू

Amit Dubey
Last updated: November 10, 2026 11:59 am
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
छठ, वाटर मेट्रो, पटना, सम्राट सरकार, सौगात, गंगा
SHARE

छठ पूजा से ठीक पहले आज मंगलवार 10 नवंबर से पटना में गंगा वाटर मेट्रो की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करने जा रहे हैं। गंगा की सैर को पहले से ज्यादा सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में यह सम्राट सरकार की तरफ से पटना वासियों को एक सौगात की तरह है। पर्यटन विभाग ने दीघा घाट से गांधी घाट के बीच वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह वाटर मेट्रो बोट मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगी और इसके जरिए पर्यटक गंगा नदी में सफर का आनंद ले सकेंगे। जानकारी में बताया गया कि 10 नवंबर को दीघा स्थित मीनार घाट से दोपहर 3 बजे यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह बोट करीब 3:40 बजे गांधी घाट पहुंचेगी और इसके बाद शाम 4:10 बजे गांधी घाट से वापस दीघा के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे मीनार घाट पहुंचेगी।

Contents
50 लोगों की क्षमता, AC और शौचालय भीवयस्कों का किराया 50 रुपये, बच्चों को छूट
- Advertisement -

50 लोगों की क्षमता, AC और शौचालय भी

बिहार पर्यटन विभाग ने भविष्य में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक करने की योजना भी बना रखी है। फिलहाल गंगा नदी में लगभग 12 किमी के रूट पर यह वाटर मेट्रो सेवा संचालित होगी। इसके तहत एक कैटामरान वेसल में एक बार में 50 यात्री सफर कर सकेंगे। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस जलयान में AC, उद्घोषणा प्रणाली, शौचालय और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी दी गई हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार वाटर मेट्रो के संचालन से जल, ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होगा। विभाग की इस पहल का उद्देश्य गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को आधुनिक जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

वयस्कों का किराया 50 रुपये, बच्चों को छूट

पटना वाटर मेट्रो में यात्रा के लिए प्रति वयस्क व्यक्ति 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं पांच से 12 साल तक के बच्चों का टिकट निर्धारित वयस्क किराये का आधा यानी 25 रुपये होगा। पर्यटक दीघा घाट पर बने टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी। यह कैटामरान वेसल हाइब्रिड इंजन से लैस है और मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होता है। इसकी बैटरी चार्ज करने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर और शोर चार्जर की व्यवस्था की गई है।

 

- Advertisement -
TAGGED: गंगा, छठ, पटना, वाटर मेट्रो, सम्राट सरकार, सौगात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिहारी समाज
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी
दुर्घटना बिहारी समाज
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा मंत्री, बाबा बागेश्वर, जमीन, तस्वीर, बैठे, विपक्ष, ललकार
बाबा बागेश्वर के सामने जमीन पर बैठ शिक्षा मंत्री ने ललकारा, देखते हैं कौन रोकेगा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिहारी समाज
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी
दुर्घटना बिहारी समाज
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा मंत्री, बाबा बागेश्वर, जमीन, तस्वीर, बैठे, विपक्ष, ललकार
बाबा बागेश्वर के सामने जमीन पर बैठ शिक्षा मंत्री ने ललकारा, देखते हैं कौन रोकेगा?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

विकास मित्र दिलीप कुमार दास का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

नवादा : जिले के हसुआ नगर परिषद क्षेत्र पांचू तालाब वार्ड संख्या-08 के निवासी…

By Swatva
3 बच्चियां, डूबी, फुलवारीशरीफ, भैया दूज, मातम
दुर्घटना

भैया दूज की खुशियां मातम में बदली, फुलवारी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में आज मंगलवार को भैया दूज और छठ…

By Amit Dubey
शिविर, सहयोग, मुख्यमंत्री, 15 अफसर, सस्पेंड, लापरवाही
देश-विदेश

सहयोग शिविर में लापरवाही पर CM का बड़ा एक्शन, 15 अफसर सस्पेंड

मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी आज सहयोग शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में…

By Amit Dubey
शिक्षा मंत्री, बाबा बागेश्वर, जमीन, तस्वीर, बैठे, विपक्ष, ललकार
देश-विदेश

बाबा बागेश्वर के सामने जमीन पर बैठ शिक्षा मंत्री ने ललकारा, देखते हैं कौन रोकेगा?

बाबा बागेश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगामी बिहार दौरे को लेकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?