नवादा : घर के बाहर जुआ खेलने से मना करने पर जमकर पिटाई कर दी गई। इस क्रम में चार लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो महिला शामिल है। जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मौला नगर गांव की घटना में जख्मी वाल्मीकि चौहान ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने के दौरान अचानक हंगामा करने लगे। जब वे घर से बाहर आकर सभी को जुआ खेलने से मना किया तो इसको लेकर उन्हें लाठी डंडा से पिटाई कर दी।
इस दौरान उन्हें बचाने आए घर के सदस्यों को भी लड़कों ने लाठी डंडे से मारा जिसमें कुल चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां सभी का इलाज जारी है। जख्मी लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। पीड़ित के आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। बता दें जुआ खेलने के विवाद को लेकर अक्सर हिंसक झड़प होती है। बावजूद कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाती है।खासकर लक्ष्मी पूजा के दौरान इन घटनाओं में काफी वृद्धि हो जाती है।
भईया जी की रिपोर्ट