नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जंगलों व पहाड़ों से घिरे महर्षि श्रृंगीऋषि पहाड़ी के रास्ते पुलिस ने अज्ञात बृद्ध का शव बरामद किया है। शव बरामदगी के बाद पहचान का प्रयास विफल रहने पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा जायेगा।
बताया जाता है कि जंगल लकड़ी काटने जा रहे लकड़हारे की नजर शव पर पड़ी। शव पर नजर पड़ते ही अफरातफरी मच गयी। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव पहचान का हरसंभव प्रयास किया लेकिन विफलता हाथ लगी।
शव पर मारपीट के निशान पाए गए हैं तथा शरीर से खून निकल रहा था। ऐसे में समझा जाता है कि बृद्ध की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया हो। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाना संभव है। फिलहाल पुलिस ने सभी थानों को शव बरामदगी की सूचना उपलब्ध करायी है।
भईया जी की रिपोर्ट