नवादा : जिले के रजौली प्रखंड में जनवरी 2026 में पांच साल का टेंडर समाप्त होने के बावजूद जिंदल कंपनी जलापूर्ति का काम कर रही है। करीब 10 महीने से बिना नए टेंडर के चल रही इस परियोजना से 90 गांवों में पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वहीं, कंपनी को ढाई साल से सरकारी राशि का भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट की स्थिति बताई जा रही है।
ऐसे में कंपनी ने आगे जलापूर्ति जारी रखने को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है, जिससे 90 गांवों में निवास करने वाले हजारों लोगों के सामने पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।प्रशासन ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो पेयजल के लिए हाहाकार मचना लगभग तय माना जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट