By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या JDU ज्वाइन कर रहीं पूर्व IPS काम्या मिश्रा? संजय झा से लेडी सिंघम की मुलाकात

Amit Dubey
Last updated: November 7, 2026 12:33 pm
By Amit Dubey
Share
3 Min Read
पूर्व IPS, काम्या मिश्रा, संजय झा, JDU, ज्वाइन, लेडी सिंघम
SHARE

बिहार कैडर की पूर्व IPS काम्या मिश्रा की जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से पटना में मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दोनों के बीच इस मुलाकात के बाद JDU में उनकी एंट्री की बातें चल पड़ी हैं। वर्ष 2019 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा दरभंगा ग्रामीण एसपी के तौर पर ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित रहीं हैं। अगस्त 2024 में उन्होंने अपनी पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मार्च 2025 में उनके इस्तीफे को सरकार से मंजूरी मिल गई। इसके बाद अब वे बीते दिन पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मिलने पहुंची तो उनके जदयू ज्वाइन करने की बात कही जाने लगी।

- Advertisement -

हालांकि संजय झा ने इसे दिवाली की शुभकामनाओं से जुड़ी महज एक शिष्टाचार भेंट मात्र ही कहा। लेकिन दोनों की इस मुलाकात की एक तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद सियासी हलकों में यह माना जा रहा है कि वे शीघ्र ही जदयू ज्वाइन कर सकती हैं। काम्या मिश्रा के राजनीति में आने की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन जदयू सूत्रों ने भी संकेत दिया है कि वे जल्दी ही राजनीति में आ सकती हैं। काम्या मिश्रा मूल रूप से ओड़िसा की रहने वाली हैं और पुलिस सेवा से इस्तीफे के बाद से वे फिलहाल ओड़िसा में ही अपने पिता के कारोबार की देखभाल कर रही हैं। काम्या मिश्रा की शादी उनके ही बैच के आईपीए अवधेश दीक्षित के साथ हुई है ​जो अभी वर्तमान में भोजपुर के एसपी हैं।

असल में बिहार में पुलिस अधिकारियों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। 1987 बैच के बिहार कैडर आईपीएस सुनील कुमार पटना में एसएसपी और बाद में डीजी स्तर तक पहुंचे। अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जनता दल यूनाईटेड जॉइन कर लिया और इसके बाद वे 2020 और 2025 में भोरे विधानसभा सीट से जीते और बिहार के शिक्षा मंत्री बने। इसी तरह शिवदीप लांडे, आनंद त्रिपाठी, राकेश मिश्रा समेत कई और भी नाम हैं जिन्होंने अफसरी छोड़ राजनीति की राह पकड़ी। फिलहाल काम्या मिश्रा के बारे में पता चला है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी बिहार से उनका लगाव बना हुआ है। वे अक्सर अपने पति के पास आती जाती रहती हैं। इसके साथ ही वे अभी अपने पिता के स्टील बिजनेस को भी बतौर कंपनी के डायरेक्टर संभाल रही हैं।

TAGGED: JDU, काम्या मिश्रा, ज्वाइन, पूर्व IPS, लेडी सिंघम, संजय झा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत, प्रयागराज, वाराणसी, पप्पू सलमान, शौक, घोड़ा
वाराणसी में नहीं घुस पाए अनंत सिंह, घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत, प्रयागराज, वाराणसी, पप्पू सलमान, शौक, घोड़ा
वाराणसी में नहीं घुस पाए अनंत सिंह, घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अनंत, प्रयागराज, वाराणसी, पप्पू सलमान, शौक, घोड़ा
देश-विदेश

वाराणसी में नहीं घुस पाए अनंत सिंह, घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती

अपने दोस्त के बेटे के वलीमा में शामिल होने प्रयागराज जाने के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष…

By Swatva
BPSC, रिजल्ट, 71वीं, मेंस परीक्षा, 3392, अभ्यर्थी, सफल
देश-विदेश

BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल

BPSC ने 71वीं संयुक्त परीक्षा मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?