नवादा : अखिलेश यादव खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 के पांचवें दिन अखिलेश यादव खेल मैदान सदर प्रखंड क्षेत्र के पथरा केना में फाइनल फुटबॉल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें राजगीर की टीम ने 1-0 से गिरियक की टीम को शिकस्त दे चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर गिरियक की टीम ने उपविजेता की ट्रॉफी प्राप्त की। अखिलेश यादव खेल मैदान पर यह मैच खेल महोत्सव का आखिरी खेल था जबकि इसी महोत्सव के तहत बाबा मांगोदास दंगल अखाड़ा खुटका सराय छठ घाट में दंगल प्रतियोगिता का अभ्यास मैच प्रारंभ किया गया।
दंगल अखाड़े का उद्घाटन आयोजक पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने फीता काटकर किया और सभी पहलवानों का बाबा मांगोदास दगल अखाड़े में स्वागत किया। उन्होंने घोषणा की कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर इस अखाड़े में फाइनल दंगल 9 नवंबर को होगा और यह आखिरी कुछ राउंड में हारने वाले पहलवान को गोवर्धन मंदिर समिति की ओर से 10 नवंबर को आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में फिर से मौका दिया जाएगा। दंगल की मुख्य विशेषता रही कि नवादा के इतिहास में पहली बार सीनियर महिला पहलवान और सीनियर पुरुष पहलवान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
बेगूसराय की काजल कुमारी की भिड़ंत शंकर कुमार इशापुर के साथ हुई जिसमें देर तक दोनों में गुत्थम गुत्थी होती रही और आखिर में दंगल बेनतीजा रहा। दूसरे दंगल में इशापुर के ही राजबल्लभ यादव ने देर तक संघर्ष करते हुए काजल कुमारी को चीत कर दिया । दूसरी ओर बेगूसराय की ही जूनियर महिला पहलवान मीनाक्षी कुमारी बेगूसराय का दंगल के साथ हुआ। फुटबॉल मैच के रेफरी रामबिलास प्रसाद एवं शिवकुमार सर रहे जबकि सहायक रेफरी की भूमिका में वीरेंद्र कुमार सूरज कुमार इत्यादि लाइन संभालते दिखे।
राजबल्लभ प्रसाद की ओर से शंभू विश्वकर्मा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने की कामना की। सुरेन्द्र उपाध्याय रविंद्र यादव एवं अनिल प्रसाद सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल के साथ नगद राशि का इनाम प्रदान किया। दूसरी ओर महिला-महिला, महिला-पुरुष और पुरुष पुरुष के बीच दर्जनों दंगल हुए जिसमें विजेताओं को क्वाटर फाइनल के लिए चिन्हित किया गया। दंगल 6 एवं 9 नवंबर को बाबा मांगोदास अखाड़े में होगा जबकि 10 नवंबर को गोवर्धन मंदिर नवादा की ओर से हरिश्चंद स्टेडियम में विशाल दंगल का फाइनल आयोजन होगा।
भईया जी की रिपोर्ट