नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के भरौसा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा, सूप-दउरा, ठेकुआ के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के दृश्यों के माध्यम से छठ महापर्व की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

यह पहल सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सुंदर प्रयास है। परंपराएं तभी जीवित रहती हैं, जब एक पीढ़ी उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाती है। आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और विरासत का संरक्षण भी जरूरी है।
भईया जी की रिपोर्ट
