नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शराब के नशे में धुत्त होकर जेड ने घर में घुसकर भभो के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता बिन्दी देवी, पति जितेन्द्र पंडित ने अपने जेठ पर शराब के नशे में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। महिला के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की है। उसने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दिए आवेदन में बिन्दी देवी ने आरोप लगाया है कि उसका जेठ शराब के नशे में घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, आरोपी 15 दिन जेल में रहने के बाद वापस लौटा था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। घटना में घायल पति का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज
इस बावत में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों भाइयों के अलावा उनकी मां भी घायल हुई हैं। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट