नवादा : जिले गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाईकर्मी दुलारचंद डोम जी की पत्नी बिंदिया देवी का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मृतका एक मेहनती, संघर्षशील और स्वाभिमानी महिला थीं। वह अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाती थीं और अस्पताल में सफाई कार्य में अपना योगदान देती थीं। मृतका चार बेटियों और एक बेटे की मां थीं। उनके निधन से मासूम बच्चों के सर से मां का साया उठ गया।
मौत की सूचना मिलते ही राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने परिजनों को सांत्वना दी तथा अंतिम संस्कार के लिए राशि उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
भईया जी की रिपोर्ट