By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट

Swatva
Last updated: November 2, 2026 2:31 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

– 27 अवैध पटाखा दुकानदारों की सूची भेजी प्रशासन को

नवादा : दीपावली और छठ पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए नवादा अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। दुर्घटनामुक्त दीपावली सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी 14 प्रखंडों में अग्निशमन यूनिट, वाहन, कर्मियों और जरूरी उपकरणों को तैयार रखा गया है। विभाग ने 4 से 17 नवंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध रहें।

Contents
– 27 अवैध पटाखा दुकानदारों की सूची भेजी प्रशासन कोप्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी दमकल की गाड़ियां27 अवैध पटाखा दुकानदारों की सूची तैयारदुकानों में पानी, बालू और अग्निशमन उपकरण रखना जरूरीहर प्रखंड के लिए जारी किए गए आपात नंबरप्रखंड/क्षेत्र संपर्क नंबरआपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉलबच्चों के साथ मौजूद रहें अभिभावक
- Advertisement -

प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी दमकल की गाड़ियां

डीएफओ प्रमुख ममता कुमारी ने बताया कि दीपावली के दौरान अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष में अधिक कॉल आने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए अग्निशमन कर्मियों को हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। 7 और 8 नवंबर को शाम पांच बजे से पूरी रात तक व्यस्त स्थानों पर अग्निशमन यूनिट के साथ वाहन और कर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके तहत रजौली बस स्टैंड, प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक और अग्निशमन नियंत्रण कक्ष में दमकल की गाड़ियां और कर्मी तैयार रहेंगे। नवादा और रजौली अनुमंडल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

27 अवैध पटाखा दुकानदारों की सूची तैयार

अग्निशमन विभाग ने जिले में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले 27 दुकानदारों की सूची तैयार की है। सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गयी है। विभाग के अनुसार, जिले में केवल तीन लाइसेंसी पटाखा विक्रेता हैं। शेष दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों में पानी, बालू और अग्निशमन उपकरण रखना जरूरी

दीपावली को लेकर विभाग ने जिले के सभी दुकानदारों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दुकानों में दो बाल्टी पानी, दो बाल्टी बालू और आग बुझाने के उपकरण रखने को कहा गया है। आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष, कार्यालय या पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की गयी है। विभाग की ओर से आम नागरिकों और दुकानदारों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए मॉक ड्रिल, नुक्कड़ नाटक और पंपलेट वितरण जैसे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

हर प्रखंड के लिए जारी किए गए आपात नंबर

अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग प्रखंडों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रखंड/क्षेत्र संपर्क नंबर

नवादा 6204896150

- Advertisement -

नवादा 8873079917

नवादा 9709538972

नरहट 9341848811

नारदीगंज 9472519894

वारिसलीगंज 9693565859

कौआकोल 8271737675

रोह 7250407092

हिसुआ 7488742275

रजौली 8340476806

अकबरपुर 9304868200

गोविंदपुर 7488228091

सिरदला 9852514258

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल

अग्निशमन विभाग ने आपातकालीन सेवा के लिए 06324-212586, 7485805890, 101 और 112 नंबर जारी किए हैं। आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में इन नंबरों पर सूचना देकर मदद ली जा सकती है।

बच्चों के साथ मौजूद रहें अभिभावक

डीएफओ ममता कुमारी ने जिलेवासियों से अपील की कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ अभिभावक जरूर मौजूद रहें। पटाखे हमेशा खुले स्थान पर जलाएं और सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वर्गीय मां की याद में पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने आरंभ किया सौ बच्चों की नि: शुल्क पठन-पाठन के साथ आवासीय सुख सुविधा 
बिहारी समाज
श्रोत्रिय ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न, विवाह की जटिलताएं दूर करने और गरीब परिवारों की मदद का लिया संकल्प
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
शेखपुरा-नवादा से दिल्ली का सफर हुआ आसान
बिहारी समाज
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वर्गीय मां की याद में पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने आरंभ किया सौ बच्चों की नि: शुल्क पठन-पाठन के साथ आवासीय सुख सुविधा 
बिहारी समाज
श्रोत्रिय ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न, विवाह की जटिलताएं दूर करने और गरीब परिवारों की मदद का लिया संकल्प
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
शेखपुरा-नवादा से दिल्ली का सफर हुआ आसान
बिहारी समाज
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्वर्गीय मां की याद में पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने आरंभ किया सौ बच्चों की नि: शुल्क पठन-पाठन के साथ आवासीय सुख सुविधा 

नवादा : पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद की माता जी श्रीमती ललिता देवी…

By Swatva
बिहारी समाज

श्रोत्रिय ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न, विवाह की जटिलताएं दूर करने और गरीब परिवारों की मदद का लिया संकल्प

नवादा : जिला मुख्यालय स्थित गोवर्धन मंदिर के समीप निजी वैंकट हॉल में…

By Swatva
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
बिहारी समाज

शेखपुरा-नवादा से दिल्ली का सफर हुआ आसान

- गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार नवादा : रेल यात्रियों…

By Swatva
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
दुर्घटना

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में गैस अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन फटने से भीषण…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?