नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी व्यवसायी सुबोध कुमार बीती रात करीब 8:15 बजे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजन काफी चिंतित हैं।

इस संबंध में उनकी पत्नी सुमन कुमारी ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं और सुबोध कुमार की तलाश कर रहे हैं। आवेदन के आलोक में पुलिस अग्रेतर अनुसंधान व खोजबीन का प्रयास आरंभ किया है।
भईया जी की रिपोर्ट
