नवादा : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 30वें जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को केएलएस कॉलेज, नवादा स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सफलतापूर्वक समापन हुआ। उत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही, उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शंभू शरण पाण्डेय के कर-कमलों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। दो दिवसीय युवा उत्सव के दौरान समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत हैं :-
1. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान : आर.एस. इंटर स्कूल, फतेहपुर की वैष्णवी कुमारी, भूमैला परवीन, महविश परवीन, मांडवी कुमारी एवं मानसी कुमारी।
– द्वितीय स्थान : केएमपी राज शर्मा समूह के प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, श्रवण कुमार, सोनू कुमार एवं रोहित कुमार
2. कविता लेखन प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान : प्राची कुमारी।
– द्वितीय स्थान : अनुष्का स्वाति।
3. चित्रकला प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान : उषा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बारियों, नारदीगंज।
– द्वितीय स्थान : नीतीश कुमार, यूएचएस बलिया, रजौली।
– तृतीय स्थान : तनिषा कुमारी, टी.एस. कॉलेज, हिसुआ।
4. समूह लोक गायन प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान : अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र, नवादा के रिया कुमारी, आरुषि राज, अम्पी कुमारी, मोनू कुमार, रविशंकर कुमार, कर्मवीर कुमार एवं राम कुमार।
– द्वितीय स्थान : प्लस टू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खनवां की दीपशिखा, प्रिया कुमारी, सुहानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी एवं गुड़िया कुमारी।
– तृतीय स्थान : टी.एस. इंटर विद्यालय, आंती की राखी कुमारी, अंजली कुमारी, निशा कुमारी, सोनम कुमारी, निकिता कुमारी, संजना कुमारी एवं संजना भारती।
5. समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान : अमरपाली प्रशिक्षण केंद्र, नवादा के निवास कुमार, शिववर्ती कुमारी, फुला कुमारी, दीपन कुमारी एवं दयानंद राज।
– द्वितीय स्थान : इंटर विद्यालय, ढोंढा की शिवानी कुमारी, करीना कुमारी, संजना कुमारी एवं शिवानी कुमारी।
– तृतीय स्थान : आईटीआई, नवादा की राधा कुमारी, सोनाली, प्रिया, राधा कुमारी, शांति कुमारी, रोशनी कुमारी, कांति कुमारी, सुहानी कुमारी, स्वीटी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शंभू शरण पाण्डेय ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता को निरंतर निखारने तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 2-3 दिसम्बर को जहानाबाद में होनेवाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में नवादा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी युवा प्रतिभाओं को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना, उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास करना तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा श्री मनोज कुमार एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट
