By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेजस्वी + प्रशांत किशोर = NDA पस्त, लालू की बेटी ने RJD को दिया जीत का फॉर्मूला

Amit Dubey
Last updated: October 30, 2026 2:00 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
रोहिणी, तेजस्वी, प्रशांत किशोर, NDA, पस्त, RJD
SHARE

बिहार में विधान परिषद चुनाव नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की चर्चा तेज हो गई है। RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से लिखे एक पोस्ट में अपने भाई तेजस्वी यादव को जीत का नया फॉर्मूला सुझाया है। रोहिणी ने कहा कि MLC चुनावों ने बिहार में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को हराने का फॉर्मूला दे दिया है। रोहिणी आचार्य के मुताबिक यदि आरजेडी और जन सुराज पार्टी एक साथ आ जाए तो NDA बिहार में साफ हो जाएगा। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट में लिखा— ‘बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP/NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है। TJ + PK = BJP/NDA ZERO। राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी। आगे आगे देखिए होता है क्या।’

Contents
विपक्ष के बिखरने से हो रहा नुकसानतेजस्वी-PK साथ तो बदलेंगे समीकरण
- Advertisement -

विपक्ष के बिखरने से हो रहा नुकसान

तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी और एनडीए को फायदा मिला है। अगर विपक्ष एकजुट होकर सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी के एनडीए गठबंधन को हराना पूरी तरह संभव है। ऐसा इसलिए क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं। बिहार में हाल में हुए MLC की आठ सीटों पर हुए स्नातक-शिक्षक चुनावों में बीजेपी और आरजेडी को 2-2 सीटों पर जीत मिली है। वहीं 2 सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई, जबकि एक-एक सीट पर जन सुराज पार्टी और JDU को जीत मिली है। इन आठों सीट में एक पर भी आरजेडी का कब्जा नहीं था। साफ है कि तेजस्वी की पार्टी को इस चुनाव में दो सीटों का फायदा हुआ है।

तेजस्वी-PK साथ तो बदलेंगे समीकरण

रोहिणी आचार्य के इस फॉर्मूले का विशलेषण करें तो यह पता चल जाएगा कि क्या सच में ऐसा करने से NDA को हराना आसान होगा। इसे हम सर्वप्रथम पटना स्नातक MLC सीट पर JDU को मिली जीत से समझते हैं। इस सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। चुनाव में नीरज कुमार को प्रथम वरियता में कुल 16,267 वोट मिले। जबकि RJD को 14,125 और जन सुराज को 11,038 वोट मिले। इस हिसाब से रोहिणी आचार्य के फॉर्मूला पर इसे बैठाएं तो, तेजस्वी की पार्टी आरजेडी को मिले 14,125 वोट प्लस जन सुराज के 11,038 वोट मिलाकर कुल 25,163 वोट हो जाते हैं। यह आंकड़ा जेडीयू-NDA गठबंधन को मिले इसी तरह वोटों से काफी ज्यादा है। इससे तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहिणी ने बिल्कुल सही फॉर्मूला बताया है। फिलहाल, रोहिणी के ताजा फॉर्मूले ने बिहार की राजनीति में विपक्षी एकता और वोटों के बंटवारे पर नई बहस छेड़ दी है। लेकिन इस पर आरजेडी या प्रशांत किशोर की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

TAGGED: NDA, RJD, तेजस्वी, पस्त, प्रशांत किशोर, रोहिणी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ललन सिंह, मोकामा, अनंत, ससुप्रीम कोर्ट, दलील, बिहार, सरकार, फंसे अनंत, छोटे सरकार, दुलारचंद, हत्याकांडम्राट चौ., प्रचार
बिहार सरकार की सुप्रीम कोर्ट में ये दलीलें, और फंस गए ‘छोटे सरकार’…
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
दुःखद : भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, लंबे समय से थे बीमार
लेटेस्ट न्यूज़
SC, अनंत, सरेंडर, नीरज, दुलारचंद, हत्याकांड, प्रतिक्रिया
कोर्ट का फैसला, हम न तीन में न तेरह में..क्या कहें! अनंत के सरेंडर आदेश पर नीरज ने क्या-क्या कहा?
अपराध देश-विदेश राजनीति राजपाट
मड़ही पूजा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भजन-किर्तन व कौव्वाली पर झूमे श्रद्धालु
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ललन सिंह, मोकामा, अनंत, ससुप्रीम कोर्ट, दलील, बिहार, सरकार, फंसे अनंत, छोटे सरकार, दुलारचंद, हत्याकांडम्राट चौ., प्रचार
बिहार सरकार की सुप्रीम कोर्ट में ये दलीलें, और फंस गए ‘छोटे सरकार’…
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
दुःखद : भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, लंबे समय से थे बीमार
लेटेस्ट न्यूज़
SC, अनंत, सरेंडर, नीरज, दुलारचंद, हत्याकांड, प्रतिक्रिया
कोर्ट का फैसला, हम न तीन में न तेरह में..क्या कहें! अनंत के सरेंडर आदेश पर नीरज ने क्या-क्या कहा?
अपराध देश-विदेश राजनीति राजपाट
मड़ही पूजा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भजन-किर्तन व कौव्वाली पर झूमे श्रद्धालु
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ललन सिंह, मोकामा, अनंत, ससुप्रीम कोर्ट, दलील, बिहार, सरकार, फंसे अनंत, छोटे सरकार, दुलारचंद, हत्याकांडम्राट चौ., प्रचार
अपराध

बिहार सरकार की सुप्रीम कोर्ट में ये दलीलें, और फंस गए ‘छोटे सरकार’…

जदयू से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट…

By Amit Dubey
SC, अनंत, सरेंडर, नीरज, दुलारचंद, हत्याकांड, प्रतिक्रिया
अपराध

कोर्ट का फैसला, हम न तीन में न तेरह में..क्या कहें! अनंत के सरेंडर आदेश पर नीरज ने क्या-क्या कहा?

चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने के बाद JDU से निष्कासित…

By Amit Dubey

मड़ही पूजा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भजन-किर्तन व कौव्वाली पर झूमे श्रद्धालु

नवादा : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बाली व रुपौ थाना…

By Swatva

रुद्र प्रताप सिंह बने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड के अमावां निवासी कुणाल कुमार उर्फ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?