By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीरज का अनंत पर तीखा पलटवार, ऐसे लोगों की बधाई से पाप चढ़ जाता है…

Amit Dubey
Last updated: October 29, 2026 12:52 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
नीरज, पलटवार, अनंत, तीखा हमला, बधाई, पाप, JDU
SHARE

MLC चुनाव के दौरान जेडीयू से बगावत कर अपनी ही पार्टी प्रत्याशी की अपने बयानों से दुर्गति करने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को आज माकूल जवाब मिला है। गुरुवार की सुबह पटना स्नातक सीट से विजयी रहने वाले JDU के नीरज ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद अनंत जैसे लोगों से बधाई लेने से पाप चढ़ता है। दरअसल, चुनाव में अपने प्रिय प्रत्याशी जन सुराज के अनुज सिंह की हार और नीरज की जीत पर अनंत सिंह ने कहा था कि वे नीरज को बधाई नहीं देंगे। इस पर आज गुरुवार को नीरज कुमार ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि—’उनसे कौन बधाई लेना चाह रहा है…ऐसे लोगों का बधाई लेने से तो और पाप चढ़ जाता है’। बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। नीरज कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि वह ललन सिंह से भी बधाई नहीं लेंगे।

- Advertisement -

विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार ने तमाम भीतरघातों के बाद भी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 19,930 वोट मिले, जबकि निकटतम राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को 15,275 वोट प्राप्त हुए। वहीं जदयू के बागी अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद नीरज कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी से भी मुलाकात की। नीरज कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के नेताओं का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया।

नीरज ने यह भी कहा कि उनकी जीत में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आशीर्वाद की मुख्य भूमिका रही। ऐसे में इन सभी लोगों से मिलना और उनके प्रति आभार जताना उनका दायित्व है। नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की ताकत पर चुनावी लड़ाई लड़ी। वे हमेशा नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चलना चाहते हैं। उन्होंने अपने चुनाव को धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताते हुए कहा कि इस दौरान एनडीए मजबूती से उनके साथ खड़ा रहा। चुनाव के दौरान अपने खिलाफ हुई बयानबाजी पर भी नीरज कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। लेकिन चुनाव परिणाम ने सब कुछ साफ कर दिया। धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी। जब तक उनका जमीर जिंदा है, कोई भी ताकत उन्हें झुका नहीं सकती। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और पूर्वजों ने उन्हें सिखाया है कि अगर किसी से कर्ज लो, तो उसे लौटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में मिले इस कर्ज को सूद समेत लौटाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चुनाव में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, यह सभी जानते हैं।

TAGGED: JDU, अनंत, तीखा हमला, नीरज, पलटवार, पाप, बधाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ललन, नीरज, अनंत, राजनीति कर्ज, सूद, लैटायेंगे, जदयू
जीत के बाद नीरज ने दिखाए तेवर, ललन को सूद समेत लौटायेंगे राजनीति कर्ज
देश-विदेश राजनीति राजपाट
सदर अस्पताल अरवल में संस्थागत प्रसव एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास
बिहारी समाज
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के सभी प्रखंडों में युवकों की भर्ती के लिए की गई तिथि निर्धारित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ललन, नीरज, अनंत, राजनीति कर्ज, सूद, लैटायेंगे, जदयू
जीत के बाद नीरज ने दिखाए तेवर, ललन को सूद समेत लौटायेंगे राजनीति कर्ज
देश-विदेश राजनीति राजपाट
सदर अस्पताल अरवल में संस्थागत प्रसव एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास
बिहारी समाज
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के सभी प्रखंडों में युवकों की भर्ती के लिए की गई तिथि निर्धारित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ललन, नीरज, अनंत, राजनीति कर्ज, सूद, लैटायेंगे, जदयू
देश-विदेश

जीत के बाद नीरज ने दिखाए तेवर, ललन को सूद समेत लौटायेंगे राजनीति कर्ज

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट पर जीत दर्ज करने…

By Amit Dubey
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
देश-विदेश

पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत

कोई भी पार्टी अनुशासन से चलती है। अगर किसी पार्टी में कोई…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, दरभंगा, स्नातक, भाजपा, सर्वेश, आगे, उलटफेर
चुनाव

MLC रिजल्ट : दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश आगे, बाकी 7 सीटों पर कई उलटफेर

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना के…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, रिजल्ट, बीजेपी, कोसी, दरभंगा, जनसुराज
चुनाव

कोसी सीट पर भाजपा की जीत तो दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज ने MLC में खोला खाता

MLC चुनाव में नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। चुनाव…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?