नवादा : नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में रविवार देर शाम 15 वर्षीय लड़की की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। लड़की शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वापस नहीं लौटने पर स्वजन खोज बिन करने लगे। देर शाम सात बजे के करीब लड़की को गांव के हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर से मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच आरंभ कर दी है।
बताया जाता है कि लड़की के दुपट्टा से गला दबा कर हत्या कर दिया गया है। मुंह में भी कपड़ा डाला हुआ था ऐसा बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किये जाने की संभावना है। ग्रामीणों को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट
