नवादा : स्नातक चुनाव में फर्जी मतदाता हो जाएं सावधान! पटना आयुक्त ने ऐसे मतदाओं के जांच का आदेश निर्गत किया है। जी हां! ऐसा मैं नहीं जारी आदेश कह रहा है। अब जारी सूची में अपना नाम देख लें तथा जांच के समय मांगे जाने वाले दस्तावेज को तैयार रखें। अन्यथा आपके विरुद्ध कार्रवाई होनी लगभग तय है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को संपन्न हुये स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में बहुत सारे ऐसे मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है जो न तो स्नातक हैं न ही शिक्षक। शिकायत मिलने पर पटना आयुक्त सह निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश निर्गत किए हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
