नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र नवादा-सीसवां पथ पर बालू लदे ट्रैक्टर को ई-रिक्शा चालक द्वारा साइड दें में देर होने पर ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है।
बताया जाता है कि बालू माफिया वीरेंद्र उर्फ संटू सिंह पिता स्व राजो सिंह ग्राम सिसवाँ नवादा सदर थाना चोरी की बालू लदे ट्रैक्टर लेकर तेजी से भाग रहा था। ई रिक्शा चालक अपने ही ग्रामीण पुरषोत्तम कुमार पिता उमेश सिंह द्वारा साइड देने में देर होने पर पर चाकू मार कर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दशहत का वातावरण कायम हो गया है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट