नवादा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर टोल प्लाजा के समीप ” श्री वर्फानी” होटल सह रेस्टोरेंट का शुभारंभ विजय दशमी के दिन धार्मिक रिती रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ हसुआ विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सरदार, जिला पार्षद अंजनी कुमार व जदयू नेता सह विधान पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया।

बख्तियारपुर से रजौली के बीच ऐसा कोई सुरक्षित व आरामदायक होटल या रेस्टोरेंट नहीं था, जहां सफर के दौरान कोई परिवार समेत अपनी थकान मिटाने के लिए कुछ समय व्यतीत कर सकें। इसकी सबसे बड़ी विशेषता सुरक्षा है। टोल प्लाजा होने के कारण स्वाभाविक है कि पुलिस का यहां चौबीस घंटे आने जाने से यहां परिवार के साथ लोग बिना किसी भय के यहां भोजन-नाश्ता के बाद कुछ पल के लिए आराम फरमा सकेंगे।
जहां तक पर्यावरण का सवाल है तो यह शहर से इतनी दूर है कि कोलाहल का सवाल ही नहीं है। ऐसे में हृदय रोगियों के लिए भी यह सुरक्षित है। उन्होंने संचालक से भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा सस्ता व ताज़ा भोजन उपलब्ध कराने की अपील की ताकि सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बल्कि मध्यम वर्गीय परिवार वालों के लिए भी यहां ठहराव की सुविधा उपलब्ध हो सके।
संचालक दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि यहां आने वाले लोगों की बगैर जेब कटे बार बार आने को विवश किया जा सके। उन्होंने पूर्व में रजौली में संचालित होटल अर्चना के नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर भारी संख्या में संचालक के शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा प्रसाद ग्रहण किया।

भईया जी की रिपोर्ट
