By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर

Swatva
Last updated: October 17, 2026 12:11 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जन सुराज के प्रत्याशियों की जीत से राज्य में वित्तरहित शिक्षा नीति को समाप्त करने और निजी कॉलेजों को अंगीभूत कराने का रास्ता साफ होगा। इसके लिए व्यापक जन आंदोलन खड़ा कर शिक्षकों, स्नातकों और शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति समेत जन सुराज के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। प्रशांत किशोर जिला मुख्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल लंबे समय से अनदेखे किए जाते रहे हैं। वित्तरहित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और निजी कॉलेजों को अंगीभूत करने की मांग पर गंभीरता से पहल करने की जरूरत है। जन सुराज के प्रत्याशियों की जीत इन मुद्दों को मजबूती से उठाने और अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर जवाब मांगने का अवसर भी है। यदि निर्वाचित प्रतिनिधि लंबे समय तक अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से नहीं उठाते हैं, तो इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के उद्देश्य से करें।

स्नातक प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि जीत मिलने पर स्नातकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, बेरोजगारी भत्ता दिलाने तथा वित्तरहित शिक्षण संस्थानों को अंगीभूत कराने के लिए व्यापक जनसंघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में नए स्कूल और कॉलेज खोले जा सकते हैं तथा वहां शिक्षकों की बहाली की जा सकती है, तो बेहतर भवन, योग्य शिक्षकों और समुचित शैक्षणिक संसाधनों वाले निजी कॉलेजों को अंगीभूत क्यों नहीं किया जा सकता है? डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि जन सुराज के प्रत्याशियों की सफलता बिहार में बदलाव की नई दिशा तय करेगी। इससे शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं के हित में ठोस पहल करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पिछले 18 वर्षों तक विधान पार्षद रहे प्रतिनिधि ने इन समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से क्यों नहीं उठाया। यदि इतने लंबे समय तक इन मुद्दों की अनदेखी हुई है, तो यह स्नातकों और शिक्षकों के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक और स्नातक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर और सम्मानजनक भविष्य चाहिए। जन सुराज इन सवालों को लेकर संघर्ष करेगा और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए आवाज बुलंद करेगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, जन सुराज, नवादा, प्रशांत किशोर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी नदी से एक…

By Swatva

मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन

नवादा : जिले में मनरेगा में अधिकारियों की मिलीभगत से लूट सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

अकबरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकली बेल भरने की परंपरागत यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

नवादा : कभी जिले का साम्प्रदायिक मामले में जिले का अतिसंवेदनशील माना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?