नवादा : कभी जिले का साम्प्रदायिक मामले में जिले का अतिसंवेदनशील माना जाने वाला अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार आज साम्प्रदायिक सौहार्द का मिसाल बन गया है। बेल भरनी की निकाली जाने वाली परंपरा गत यात्रा ने हिन्दू-मुस्लिम एकता का मिसाल कायम किया। दुर्गा पूजा को लेकर बेल भरने की परंपरागत यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा में वर्तमान मुखिया पति सह पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश उर्फ काम जी समेत बलिया बुजुर्ग पंचायत की हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। यह नजारा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन का नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। जहां आज के दौर में छोटी-छोटी बातों पर समाज में दूरियां बढ़ जाती हैं।
वहीं, अकबरपुर और बलिया बुज़ुर्ग पंचायत के लोगों ने एक साथ खड़े होकर यह दिखाया कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सबसे ऊपर है। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर सभी का एक साथ शामिल होना, गंगा-जमुनी तहजीब और सदियों पुरानी एकता की परंपरा को मजबूत करता है। अकबरपुर की यह तस्वीर पूरे समाज को एक संदेश देती है – पूजा अपनी-अपनी, लेकिन गांव हमारा, भाईचारा हमारा और एकता हमारी पहचान है।
भईया जी की रिपोर्ट

