By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, नगर में भारी एवं बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Swatva
Last updated: October 17, 2026 11:52 am
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : दुर्गा पूजा (दशहरा)-2026 के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्लान निर्धारित किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रॉपगेट एवं ट्रॉली लगाकर पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

Contents
शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है:-भारी एवं बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध:-वैकल्पिक मार्ग निर्धारित:-
- Advertisement -

शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है:-

1. धर्मशाला मोड़ पर ड्रॉपगेट।
2. केएलएस कॉलेज (तीन नंबर गुमटी) के पास ड्रॉपगेट।
3. मस्तानगंज पेट्रोल पंप के पहले ड्रॉपगेट।
4. सद्भावना चौक के पास ड्रॉपगेट।
5. गोनदापुर (बाबा का ढाबा) के पास ड्रॉपगेट।
6. लोहानीबिगहा मोड़ के पास ड्रॉपगेट।
7. बुधौल बस स्टैंड के पास ड्रॉपगेट।
8. यमुना पथ के पास ड्रॉपगेट।
9. प्रसादबिगहा मंदिर के पास ड्रॉपगेट।
10. बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली के पास ड्रॉपगेट।

भारी एवं बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध:-

निर्धारित यातायात प्लान के अनुसार, शहर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों, यात्री बसों एवं सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश सप्तमी (17.10.2026), अष्टमी (18.10.2026), नवमी (19.10.2026), दशमी (20.10.2026) एवं मूर्ति विसर्जन के अवसर पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार, दोपहिया, तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों का शहर में प्रवेश भी सप्तमी (17.10.2026), अष्टमी (18.10.2026), नवमी (19.10.2026), दशमी (20.10.2026) एवं मूर्ति विसर्जन के अवसर पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग निर्धारित:-

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं:-
– नवादा, गया अथवा रजौली से जमुई की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन खरांट मोड़ से मुड़कर बागीबरडीहा मोड़ होते हुए जमुई अथवा पकरीबरावां, कादिरगंज या कौआकोल की ओर जाएंगे।
– जमुई एवं पकरीबरावां की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन बागीबरडीहा होते हुए खरांट मोड़ से मुड़कर बिहारशरीफ एवं पटना की ओर जाएंगे।
– नवादा की ओर से जाने वाले छोटे वाहन अतौआ मोड़ से मुड़कर कादिरगंज होते हुए जाएंगे।
– जमुई की ओर से नवादा आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन कादिरगंज से मुड़कर अतौआ मोड़ होते हुए आगे की ओर जाएंगे।
-आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों, यथा प्रशासनिक वाहन, पुलिस वाहन, दुग्ध वाहन, एम्बुलेंस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति करने वाले वाहन तथा अग्निशमन वाहनों के परिचालन की अनुमति रहेगी।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त, विजयादशमी के दिन शादी एवं दुरागमन से संबंधित वाहनों तथा आवश्यकतानुसार दोपहिया वाहनों का परिचालन भी किया जा सकेगा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, दशहरा -2026, दुर्गा पूजा, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी नदी से एक…

By Swatva

मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन

नवादा : जिले में मनरेगा में अधिकारियों की मिलीभगत से लूट सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर

नवादा : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?