नवादा : जिला के शिक्षक मतदाताओं ने इस बार बदलाव के लिए जनसुराज उम्मीदवार डा.दिब्या ज्योति के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया है। नगर के बुद्धा रेजिडेंसी होटल के सभागार में उपस्थित 500 से अधिक गुरू जनों ने हाथ उठा कर यह संकल्प लिया और कहा है कि वे लोग न केवल डा.दिब्या ज्योति को वोट देंगे बल्कि स्नातक उम्मीदवार डा.अनुज सिंह को भी वोट देंगे और कम से कम 10 स्नातकों से वोट दिलवायेंगे।

सैय्यद मसीहउद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य समारोह को पूर्व विधान पार्षद प्रो.रामबलि सिंह चन्द्रवंशी, शिक्षक उम्मीदवार डा. दिब्या ज्योति, स्नातक उम्मीदवार डा. अनुज सिंह, पूर्व डीन डा. ज्ञानदेव मणी त्रिपाठी, प्रो. अरूण कुमार, डा. नरेंद्र कुमार सिंह, डा. चंद्रशेखर आजाद और कुमार अशुतोष सहित आधा दर्जन शिक्षकों ने सम्बोधित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह समेत जन सुराज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया।
भईया जी की रिपोर्ट
