नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के सवैयाटाड़ पंचायत की बहेरवातरी गांव में पहली बार आयोजित हो रहा दुर्गापूजा मेला।शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा से शुभारंभ के दो दिन हुए। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
बहेरवतरि दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह,भोला तुरिया,दुर्गा सिंह,सनोज तुरिया, बब्लू साव,विनोद राजवंशी,संतोष सिंह ने बताया कि इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और माहौल भक्तिमय बना रहा है।कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूजा स्थल पर पहुंची।इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी।
गांव में पहली बार दुर्गापूजा मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मेला को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। दुर्गापूजा और मेले को सफल बनाने के लिए ग्रामीण सामूहिक रूप से जुटे हैं। पूजा स्थल की व्यवस्था से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में स्थानीय लोग तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
