नवादा : अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार पचरुखी कोठी बजरंगबली मंदिर में माँ दुर्गा के प्रति अपार श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पचरुखी निवासी उमेश चौधरी उर्फ भगत जी ने 9 दिनों तक अपनी छाती पर कलश स्थापित कर मां की आराधना आरंभ किया है। उनके इस संकल्प के लिए स्थानीय लोगों द्वारा रात्रि में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं।
मुखिया पति ब्रम्हचारी प्रसाद ने उनकी आराधना में किसी प्रकार का खलल न हो तथा आसपास गंदगी की सफाई पर विशेष ध्यान दें रहे हैं। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का क्रम लगातार जारी है। ग्रामीणों ने माँ दुर्गा से उनकी भक्ति स्वीकार करने के साथ समस्त ग्रामवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट