नवादा : रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर खतरनाक तरीके से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक महिला को भारी पड़ गया। बढ़ते पुलिस और रेलवे प्रशासन के दबाव के बाद आरोपी महिला ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 8 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने नवादा रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना कर सोशल मेडिया पर डाला था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और महिला की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी। रेलवे और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छानबीन के दौरान मुखबिर की सहायता से महिला की सही पहचान कर ली गई। जांच में पता चला कि यह महिला पड़ोसी जिले शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही तलाश और कानूनी कार्रवाई के डर से आखिरकार महिला ने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट
