नवादा : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने से 2016 से ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बाबजूद शराब तस्करी और शराबियों में कोई कमी नहीं आई है। जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के लौंद में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया। इस दौरान सुबोध प्रसाद के पुत्र भूषण कुमार को अंग्रेजी शराब व केन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके बाद लौंद से शराब की बड़ी खेप में छिपाकर रखा गया शराब बरामद किया है। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के साथ एस० आई० मुकेश कुमार, प्रियेश कुमार विद्यार्थी, प्रभुनाथ मिश्रा के साथ दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
