नवादा : बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष विधायक बब्लू कुमार मंडल ने मंजू चन्द्रवंशी को एकबार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने निरंतर भरोसा जताते हुए एक बार फिर से ‘नवादा जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ’ का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री बबलू कुमार मंडल जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भरोसे पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने का मैं पूर्ण प्रयास करूँगी।
उनके दुबारा मनोनयन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन, जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी, पूर्व अध्यक्ष ललन प्रसाद कुशवाहा, विनोद कुमार वर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, भाजपा नेता मनोज कुमार चन्द्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि उनके दुबारा मनोनयन का लाभ जदयू को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
भईया जी की रिपोर्ट