नवादा : जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश द्वारा अभियान बसेरा के तहत पात्र वासभूमिहीन व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने हेतु हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने काउंटरों पर आवेदन जमा करने आ रहे आवेदकों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को काउंटरों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन, की ओर से अभियान बसेरा के तहत पात्र वासभूमिहीन आवेदकों से अपील की गई है कि वे आवेदन जमा करने के लिए हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों के अतिरिक्त अपने संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर, नवादा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट