नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के गजरा गांव में युवक की मौत आहर में डूबने से हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि नरहट प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य सह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गजरा निवासी रामपदारथ सिंह के बड़े पुत्र सुर्जकांत सिंह की शौच के।
बाद आहर के पास गये थे। पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। हसुआ विधायक अनिल सिंह ने मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब आपदा प्रबंधन के तहत आश्रित को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट