नवादा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत कार्यरत स्थायी लोक अदालत की बैठक में टेलीफोन वाद के 02 मामलों का निष्पादन किया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार के पदभार ग्रहण के उपरांत गैर-न्यायिक सदस्यों की संयुक्त प्रथम बैठक में स्थायी लोक अदालत वाद सं० 53/2025, बीएसएनएल बनाम ममता प्रसाद एवं स्थायी लोक अदालत वाद सं० 57/2025, बीएसएनएल बनाम अरूण कुमार आलोक का निष्पादन किया गया।

संयुक्त बेंच में अध्यक्ष अनिल कुमार, सदस्य अश्विनी कुमार सिंह आनंद एवं संजय कुमार भारद्वाज शामिल थे। संयुक्त बेंच में कार्यरत सुशील कुमार, पेशकार उपस्थित थे। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ने आमजनों से अपील की कि अपने मामले का निष्पादन सुलह के आधार पर कराकर लाभ उठावें। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में परिवहन, ट्रैफिक चालान, जल, बैंक ऋण, शिक्षा से संबंधित मामले एवं स्वास्थ्य से संबंधित मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया जाता है।
भईया जी की रिपोर्ट
