अरवल – जिला पदाधिकारी अनृषा बैंस के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आमजनो को जागरूक करने के उद्देश्य से ई रिक्शा के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

ई-रिक्शा के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रम्ण कर लोगों को बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक नोच विकसित करने का संदेश आमजनों तक पहुँचाया ज रहा है।
इरी क्रग में बतीचाव, गोन्चिया बाजार एवं उरारी बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जगरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा मनोरंजक एवं प्रभावी ढंग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण स्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजनों को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की गई।
जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक एवं सम्मानजनक वातावरण का रि सके। साथ ही, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में नी विनिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, कुपोषण को दूर करने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने मे सक्रिय भागीदारी निभाए।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
