नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र से तीन स्कूली बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो गये। परिजनों ने सूचना थानाध्यक्ष को दी है। सूचना के आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर लापता बच्चे की तलाश में जुट गयी है। गठित टीम तीन दिनों से लापता बच्चे कहां जाते थे इस बात का पता लगा रही है। यदि तीनों बच्चे पिछले तीन दिनों से अपने-अपने स्कूल नहीं जा रहे थे तो आखिरकार ये लोग कहां जा रहे थे? पुलिस तीनों बच्चों के लापता होने के मामले में डीआईयू व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है।
साथ स्कूल व अन्य सार्वजनिक जगहों पर उनके छुपे होने अथवा चले जाने जैसी संभावनों के मद्देनजर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही पुलिस रेलमार्ग से बच्चों के निकलने की संभावना के आलोक में रेल विभाग व जीआरपी के संपर्क में है। तीनों बच्चों के फोटो रेलवे, जीआरपी व अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व आसपास के जिलों में जारी कर दिये गये हैं। साथ ही इनके फोटो विभिन्न सोशल साइट पर जारी कर दिये गये है। इस मामले में कादिरगंज थाने में 02 अक्टूबर को कांड संख्या-223/26 दर्ज किया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। कई अहम जानकारी भी मिली है।
● 01 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे से तीनों हैं गांव से लापता
● कादिरगंज थाने में देर रात दर्ज करायी गयी है तीनों की गुमशुदगी का मामला
● घटना के दिन तीनों में से कोई भी बच्चा स्कूल बैग लेकर नहीं निकला था।
भईया जी की रिपोर्ट
