-मामला रजौली प्रखंड पूर्व आपूर्ति पदाधिकारी का
नवादा : राज्य सूचना आयोग ने आखिरकार लम्बी प्रतीक्षा के बाद मामले की सुनवाई का पत्र निर्गत किया है। तीन वर्षों बाद इससे संबंधित पत्र आवेदक जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल को निर्गत किया है।

मामला सूचना के अधिकार से संबंधित है। आवेदक ने रजौली प्रखंड के तत्कालीन आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता से प्रखंड क्षेत्र के अमावां पश्चिम पंचायत पीडीएस विक्रेता योगेन्द्र पासवान से संबंधित दस्तावेज की मांग की थी। इसके आलोक में राशि की मांग की गयी थी।
जब वे राशि जमा करने पहुंचे तो तत्कालीन आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय छोड़ फरार हो गए। रजौली एसडीओ ने राशि जमा लेने से इंकार कर दिया था। ऐसे में आवेदक को थाना से सुरक्षा की मांग की गयी थी। मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचा था। वहां लम्बे इंतजार के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट

