By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Swatva
Last updated: October 1, 2026 5:34 pm
By Swatva 16 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर अरवल जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

- Advertisement -

इसी क्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल के तत्वावधान में बुनियाद केंद्र, अरवल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल द्वारा की गई।

इस दौरान उपस्थित वृद्धजनों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रावधान किए गए हैं। साथ ही परिवार एवं समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया।

बुनियाद केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सेवाओं के साथ-साथ कान की जांच, आंखों की जांच तथा अन्य आवश्यक जांच एवं परामर्श सेवाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया। वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों को उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों एवं अन्य लाभुकों ने भी अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी साझा की। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया तथा पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्ध सेवाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में वृद्धजनों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी वर्गों से वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की अपील की गई।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, अरवल, अरवल खबर, अरवल न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
पारिवारिक जमीन विवाद पर कोर्ट का फैसला, परिवाद खारिज, जानें वजह
बिहारी समाज
थाना गेट पर भोजपुरी गाने की रील वायरल!
बिहारी समाज
व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत पर समर्थकों में खुशी, फूल-माला पहनाकर दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
पारिवारिक जमीन विवाद पर कोर्ट का फैसला, परिवाद खारिज, जानें वजह
बिहारी समाज
थाना गेट पर भोजपुरी गाने की रील वायरल!
बिहारी समाज
व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत पर समर्थकों में खुशी, फूल-माला पहनाकर दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 

-मामला रजौली प्रखंड पूर्व आपूर्ति पदाधिकारी का नवादा : राज्य सूचना आयोग ने…

By Swatva

पारिवारिक जमीन विवाद पर कोर्ट का फैसला, परिवाद खारिज, जानें वजह

नवादा : जिले में पारिवारिक जमीन विवाद और आपसी बंटवारे से जुड़े सिविल…

By Swatva

थाना गेट पर भोजपुरी गाने की रील वायरल!

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना गेट के बाहर भोजपुरी गायक रौशन रोही…

By Swatva
बिहारी समाज

व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत पर समर्थकों में खुशी, फूल-माला पहनाकर दी बधाई

नवादा : जिले के रोह व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?