अरवल -प्रखंड विकास पदाधिकारी, कलेर सुशील कुमार से मुलाकात कर जिला परिषद कलेर भाग 01 के प्रत्याशी रौशन कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला परिषद कलेर भाग 01 की इंजोर, वलीदाद, उसरी, जयपुर, पहलेजा, सकरी खुर्द एवं कामता पंचायतों में छूटे हुए योग्य एवं पात्र लाभुकों का नाम सूची में शामिल करने हेतु आवेदन पत्र सौंपा।
इस दौरान बीडीओ साहब से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए सभी योग्य एवं पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाए। इस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे अनेक गरीब एवं जरूरतमंद परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान के लाभ से वंचित न रहे। जनता की समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही हमारा उद्देश्य है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट