By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले के 852 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Swatva
Last updated: September 30, 2026 5:45 pm
By Swatva 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल – जिले के सभी 852 आंगनबाड़ी केंद्रों पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 29 एवं 30 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य रूप से अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छह माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों के बेहतर पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए माताओं एवं अभिभावकों को पूरक आहार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

- Advertisement -

छः माह के बाद मां के दूध के साथ पूरक आहार के महत्व की दी गई जानकारी-अन्नप्राशन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य माताओं एवं अभिभावकों को यह जानकारी देना रहा कि शिशु के जन्म के छः माह पूर्ण होने के उपरांत मां के दूध के साथ-साथ आयु के अनुरूप पर्याप्त एवं पौष्टिक पूरक आहार की शुरुआत किया जाना आवश्यक है। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों के पोषण, स्वच्छता, उचित खान-पान एवं स्वस्थ विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई।

माताओं को बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, आहार में विविधता बनाए रखने तथा बच्चों की आयु के अनुसार उचित मात्रा एवं अंतराल पर पूरक आहार देने के संबंध में भी जागरूक किया गया। सामुदायिक सहभागिता के साथ आंगनबाड़ी सेवाओं की दी गई जानकारी “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक क्षेत्र की महिलाओं, माताओं, अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित रूप से जुड़ने तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास से संबंधित सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, परिवार एवं समुदाय के बीच सहभागिता को और सुदृढ़ करते हुए बच्चों के पोषण एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, अरवल, आंगन का मिलन, आंगनबाड़ी केंद्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निर्माणाधीन जिला कारागार का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा लहरा रहे अपना परचम
बिहारी समाज
विद्यालय में मॉर्निंग असेंबली नियमित रूप से संचालन करें, निर्धारित समय सारणी के अनुरूप कक्षा का संचालन करें – जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
लोजपा (रा0) के जिला प्रवक्ता ने कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निर्माणाधीन जिला कारागार का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा लहरा रहे अपना परचम
बिहारी समाज
विद्यालय में मॉर्निंग असेंबली नियमित रूप से संचालन करें, निर्धारित समय सारणी के अनुरूप कक्षा का संचालन करें – जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
लोजपा (रा0) के जिला प्रवक्ता ने कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

निर्माणाधीन जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

अरवल - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरवल, जिलाधिकारी अरवल एवं पुलिस…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा लहरा रहे अपना परचम

अरवल - बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, पटना एवं जिला प्रशासन,…

By Swatva
बिहारी समाज

विद्यालय में मॉर्निंग असेंबली नियमित रूप से संचालन करें, निर्धारित समय सारणी के अनुरूप कक्षा का संचालन करें – जिला पदाधिकारी

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल…

By Swatva
बिहारी समाज

लोजपा (रा0) के जिला प्रवक्ता ने कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

नवादा : बिहार विधानसभा की कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष सह…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?