अरवल – बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, पटना एवं जिला प्रशासन, अरवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 26-27 के अंतर्गत रग्बी, सेपक टकरों, साईकलिंग, तलवारबाजी, तिरंदाजी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रग्बी प्रतियोगिता-बालक वर्ग में अंडर-14-एम.एस. करपी विजेता। अंडर-17-पायस मिशन स्कूल, रोजापार विजेता। अंडर-19- यू.एम एस. दोर्रा विजेता।बालिका वर्ग में अंडर-14- एम्एस. करपी विजेता। अंडर-17- पायस मिशन अरवल विजेता। अंडर-19 यू.एच.एस. मुरारी विजेता।

सेपक टकरों प्रतियोगिता बालक वर्ग में अंडर-14- एम.एस. करपी विजेता। बालिका वर्ग में विजेता। अंडर-17- पी.एम.एस. अंडर-14 पी.एम.एस. अरवल विजेता। प्रतियोगिता के दौरान अरवल विजेता। अंडर-19 पी.एम.एस. अरवल विजेता। अंडर-17- एम.एस. करपी विजेता। अंडर-19- यू.एच.एस. मुरारी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।
जिला खेल पदाधिकारी अरवल ने कहा कि विद्यालय स्तर से प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खेलेगा अरवल, बढ़ेगा अरवल के संकल्प के साथ प्रतियोगिता का सफल आयोजन जारी है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

