पटना : नीतीश कुमार पर बयान देने के बाद केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर बड़ा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की नैतिक ताकत नहीं है कि वे नीतीश कुमार के पर हमला कर सकें। नीतीश कुमार जैसे साफ़ छबि के व्यक्ति कोई दूसरा नहीं है। नीतीश कुमार ने ना कभी भ्रष्टाचारियों को प्रश्रय दिया ना ही देश विरोधियों को। राष्ट्र के साथ जुड़े रहे और राष्ट्र हित में काम किया। लेकिन, सोनिया गांधी जिन्होंने देश के साथ द्रोह किया 15 साल बाद बदला ले लिया गया।
वहीँ, भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नीतीश कुमार को युग पुरुष बताते हुए कहा कि मैं किसी भी दल में रहूं लेकिन मैं कहूंगा कि दूसरा नीतीश कुमार पैदा नहीं होगा। मैं खुले तौर पर कहता हूं कि नीतीश कुमार जैसे शख्सियत राजनीति में बिरले पैदा होते हैं। बाढ़ और राहत से जुड़े सवालों पर जीवेश मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को आराम करने दीजिए। उन्हें कभी भी बिहार और बिहारियों की चिंतित नहीं रही, वे सिर्फ अपने परिवार के लिए चिंतित रहे। लेकिन, आज वो न परिवार बचा पाए न ही राजनीति। उनको कोई भी ठिकाना नहीं है।
