By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पटना में कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट, CCTV में दिखे मनचले

Amit Dubey
Last updated: September 30, 2026 12:20 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
पटना, कोचिंग, छात्राएं, छेड़खानी, मारपीट, CCTV, मनचले
SHARE

बिहार में हैवानों की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा वाकये में अब पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के बाद छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित लड़कियों ने बताया है कि जब वो कोचिंग से लौट रही थीं, तब दो मनचलों ने बीच सड़क उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में ये सारी घटना और इसे अंजाम देने वाले दोनों हैवानों की तस्वीर कैद हुई है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि छात्राएं कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान 15 वर्षीय छात्रा और उसकी सहेलियों के साथ दो मनचलों ने रास्ते में उन्हें घेरकर छेड़खानी और मारपीट की। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बीती देर शाम पौने 8 बजे की है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरकत खान अखाड़ा के पास तीन छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थीं। छात्राओं का आरोप है कि रास्ते में खड़े दो युवकों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। शुरुआत में छात्राओं ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों का व्यवहार और आक्रामक हो गया।

पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक जब छात्राओं ने अशोभनीय टिप्पणियों का विरोध किया तो दोनों युवक अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे और इसके बाद दोनों छात्राओं के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से छात्राएं घबरा गईं, परंतु उन्होंने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्राएं घर पहुंचीं और अपने स्वजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ खाजेकलां थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

TAGGED: CCTV, कोचिंग, छात्राएं, छेड़खानी, पटना, मनचले, मारपीट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास
बिहारी समाज
होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार
बिहारी समाज
मोबाइल सिम पैसे के विवाद ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, जले शव की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, जानिए पूरी कहानी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास
बिहारी समाज
होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार
बिहारी समाज
मोबाइल सिम पैसे के विवाद ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, जले शव की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, जानिए पूरी कहानी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
देश-विदेश

चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर

पश्चिम चंपारण और शिवहर—मुजफ्फरपुर में तबाही के बाद अब गंडक नदी ने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

05 करोड़ से तैयार हो रहा संजीवनी पार्क, अक्टूबर में उद्घाटन, जानें बच्चों-बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास

नवादा : लम्बी इंतजार के बाद शहर की तस्वीर बदलने वाली परियोजनाओं…

By Swatva
बिहारी समाज

होटल में चल रहा था शराब का धंधा, 224 लीटर बीयर बरामद, कई गिरफ्तार

नवादा : जिले में आरंभ हुई त्योहारों की श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस…

By Swatva
बिहारी समाज

मोबाइल सिम पैसे के विवाद ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, जले शव की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, जानिए पूरी कहानी

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड परनाडाबर थाना क्षेत्र के महुगांय स्थित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?