अरवल – पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में पुलिस उपाधीक्षक -सह-थानाध्क्ष्य ,साइबर क्राइम थाना, अरवल की उपस्थिति में जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के लिए आई0टी0 एक्ट0 के लंबित कांडों से संबंधित कांड दैनिकी लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आई0टी0 एक्ट0 से संबंधित लंबित कांडों के अनुसंधान में आने वाली विभिन्न प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी को सुसंगत, तथ्यपरक, क्रमबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संधारित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस दौरान कांड के अनुसंधान की प्रगति, उपलब्ध साक्ष्यों का समुचित संकलन एवं दस्तावेजीकरण, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण, संबंधित तकनीकी पहलुओं तथा अनुसंधान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक कानूनी एवं प्रक्रियात्मक सावधानियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।साथ ही, लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कांड दैनिकी में अनुसंधान से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्रवाई एवं प्रगति का स्पष्ट एवं विधिसम्मत उल्लेख करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आई0टी0 एक्ट0 से संबंधित लंबित कांडों के अनुसंधान में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना, अनुसंधानकर्ताओं की तकनीकी एवं विधिक समझ को सुदृढ़ करना तथा लंबित कांडों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करना रहा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
