By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अब नीतीश ने खुद संभली अनंत सिंह और नीरज का झगड़ा सुलझाने की कमान

Amit Dubey
Last updated: September 29, 2026 2:18 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
नीतीश, JDU, अनंत सिंह, नीरज, झगड़ा, सुलह, कमान
SHARE

विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच JDU ने अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद में अब कड़ा रुख अख्तिायार कर लिया है। पटना स्नातक सीट पर JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह के खुलकर सामने आने के बाद अब पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार ने खुद कमान संभाल ली है। खबर है कि नीतीश कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से इस विवाद से जुड़े पूरे मामले की जानकारी ली है। अनंत सिंह ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने और JDU प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करने का ऐलान किया था। अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को सुलझाने का जिम्मा खुद नीतीश कुमार ने उठा लिया है क्योंकि इससे पार्टी की छवि और एकजुटता पर भी असर दिखने लगा था

Contents
नीतीश संभालेंगे अनंत-नीरज का झगड़ामंत्री श्रवण कुमार ने बताया पार्टी का लक्ष्यJDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा…
- Advertisement -

नीतीश संभालेंगे अनंत-नीरज का झगड़ा

दरअसल, बीते दिन अनंत सिंह ने मीडिया के सामने अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करने का खुला ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंत्री श्रवण कुमार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बैठक में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी के अंदर पैदा हुई स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के भीतर जो कुछ हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी के बड़े नेताओं को दे दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस मामले से अवगत कराया गया है।

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया पार्टी का लक्ष्य

श्रवण कुमार ने कहा कि अब इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई या फैसला होना है, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का मुख्य लक्ष्य चुनाव में जीत हासिल करना है। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ज सुराज ने डॉ. अनुज कुमार सिंह को इसी सीट से मैदान में उतारा है। अनुज कुमार सिंह को पहले से ही अनंत सिंह का समर्थन मिल रहा था और अब अनंत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर उनके समर्थन में प्रचार करने की घोषणा के बाद JDU के लिए काफी असहज स्थिति बन गई है। अनंत सिंह ने अपने बयान में साफ कहा है कि वह नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने इसे अपने और नीरज कुमार के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया है।

JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा…

इधर नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूरे मामले पर विस्तार से बोलने से परहेज किया। बार—बार पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पार्टी का फोकस सभी सीटों पर जीत हासिल करने पर है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है, इससे पार्टी के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि JDU ने अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और पार्टी का लक्ष्य चुनाव में जीत हासिल करना है। विदित हो कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

- Advertisement -
TAGGED: JDU, अनंत सिंह, कमान, झगड़ा, नीतीश, नीरज, सुलह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
पुलिस का विशेष अभियान, 990 वाहनों की जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
पुलिस का विशेष अभियान, 990 वाहनों की जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
चुनाव

BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट

बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चार कैंडिडेट के नाम…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार

नवादा : जिले में अवैध बालू खनन और उसके धड़ल्ले से किए…

By Swatva

अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?

-खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दिया पन्द्रह दिनों के अंदर कार्रवाई…

By Swatva
बिहारी समाज

पुलिस का विशेष अभियान, 990 वाहनों की जांच

-250 लीटर शराब के साथ 3 गिरफ़्तार, 2.36 लाख जुर्माना नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?