अरवल -प्रभारी जिला पदाधिकारी अरवल शैलेश कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 02 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं अंचल कार्यालय से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान शेष मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम जिनपुरा निवासी फुलिया देवी द्वारा बताया गया कि मेरे मकान गिरने के उपरांत गाँव के ही विकास कुमार जबरजस्ती अतिक्रमण कर रहे है, मना करने पर वाद-विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। अतिक्रमण कब्जा से मुक्त करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित नारायण बिगहा निवासी नाथुन सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट