अरवल – खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, अरवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 26-27 का भव्य शुभारंभ ऐतिहासिक गांधी मैदान, अरवल में किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक, कुर्था विधानसभा क्षेत्र, पप्पू कुमार वर्मा, प्रभारी जिलाधीकारी अरवल शैलेश कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम एवं संचालन समिति, अरवल, सत्येंद्र रंजन, जिला खेलपदाधिकारी, अरवल सहित अन्य प्रस्तुतियां, धारणीय, शारीरिक शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके साथ ही जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 26-27 की प्रारंभिक शुरुआत हुई। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया, जिसके बाद निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 1100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे । जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अरवल जिले के विभिन्न समकक्षों से 1100 से अधिक छात्र-छात्रा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग एवं खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट