अरवल -जिले में बाढ़ के कारण हुई फसल क्षति का आकलन कर संबंधित प्रतिवेदन भेजा गया था। इसके आलोक में प्रभावित किसानों को फसल क्षति अनुदान का लाभ प्रदान करने हेतु डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना है।
आवेदन की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2026
अतः जिले के सभी संबंधित किसान बंधुओं से अपील है कि जिनकी फसल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई है तथा जो फसल क्षति अनुदान हेतु पात्र हैं, वे 29 सितम्बर 2026 तक DBT Agriculture Bihar Portal पर अपना आवेदन अनिवार्य रूप से कर लें।
अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि फसल क्षति अनुदान के लाभ से वंचित न होना पड़े। किसान हित में आवश्यक सूचना समय पर आवेदन करें, योजना का लाभ प्राप्त करें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट