नवादा : पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र, गया, विकास वैभव द्वारा दिनांक 26.09.2026 को जिला की समीक्षा के दौरान लंबित इश्तेहार एवं कुर्की की कार्रवाई को त्वरित गति से निष्पादित कराने हेतु स्पष्ट निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के आलोक में जिला के सभी संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबित इश्तेहार एवं कुर्की का निष्पादन कराया जा रहा है।
कार्रवाई की फोटो एवं वीडियो के माध्यम से अनुपालन की जानकारी मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के ग्रुप में साझा की जा रही है, जिससे कार्रवाई की निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके। पुलिस का उद्देश्य है कि न्यायालयीय आदेशों का समयबद्ध अनुपालन, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा कानून के शासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
भईया जी की रिपोर्ट